फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ममेरा भाई घायल; परिजनों का हंगामा

Wed, 24 Apr 2024 08:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बेटे की मौत की सूचना पर पिता दशरथ व मां सुखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। दो भाइयों में वह सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका ममेरा भाई घायल हो गया। उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे को लेकर लंका-पंचवटी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मिर्जापुर के सकरौड़ी निवासी सुनील सोनकर (21) ननिहाल रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के पटनवा गांव में रहता था। मामा की चिकन की दुकान में हाथ बंटाता था। दिन में ममेरे भाई विशाल के साथ शहर से मुर्गा लेकर लौट रहा था, जैसे ही पंचवटी चौराहा से लंका मैदान के समीप पहुंचा मोड़ पर ट्रक की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


ट्रक के आगे बाइक फंस गई और सुनील का सिर ट्रक के नीचे चला गया। घटनास्थल पर ही सुनील की मौत हो गई। वहीं, ममेरा भाई विशाल घायल हो गया। लोगों ने विशाल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें