फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़क ने ली जान: बाइक सवार युवक असंतुलित होकर गिरा, पीछे से आए डंपर ने कुचला; नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

Mon, 30 Sep 2024 09:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में खराब सड़क की वजह से बाइक सवार युवक असंतुलित होकर गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने हाईवे पर 3 घंटे 10 मिनट तक जाम लगाया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व खराब सड़क और मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे पर मोहनसराय से राजातालाब की ओर जाते समय कनेरी में खस्ताहाल सड़क के कारण रविवार की रात बाइक सवार एक युवक असंतुलित होकर गिर पड़ा। उसी दौरान पीछे से आए डंपर ने युवक को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। 

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर रोहनिया और राजातालाव थाने की फोर्स के साथ ही पुलिस और प्रशासन के आला अफसर पहुंचे। मगर, जाम लगाए हुए लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी के साथ ही सड़क की खराब हालत के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे।

लगभग 3 घंटे 10 मिनट बाद रात 12:10 बजे पुलिस ने शव को एंबुलेंस में रखवाया। साथ ही, आश्वस्त किया कि आरोपी डंपर चालक 24 घंटे के अंदर गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खराब सड़क की मरम्मत होगी। इसके बाद जाकर जाम खत्म हुआ। जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव निवासी अध्यापक रामबली कन्नौजिया के तीन बेटों में श्रीप्रकाश कनौजिया (25) सबसे छोटा और अविवाहित था।



श्रीप्रकाश मुगलसराय से गेल कंपनी में ड्यूटी के बाद अपने दोस्त प्रदीप के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए राजातालाव जा रहे थे। इसके बाद श्रीप्रकाश को घर जाना था। कनेरी में सड़क की हालत खराब होने की वजह से श्रीप्रकाश की बाइक असंतुलित हो गई। इसके चलते वह सड़क पर गिर गए। उसी दौरान पीछे से आए डंपर ने उसे कुचल दिया।



सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया और राजातालाब थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। एसडीएम राजातालाव और एडीसीपी वरुणा जोन मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें