स्थानीय लोग इसे अंतरजातीय प्रेम संबंध बता रहे हैं। घटना स्थल से दस मीटर दूर खून के निशान मिले है। आशंका है कि सोनू की दूसरी जगह हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को ट्रैक पर डाल दिया होगा। सुबह टहलने वाले लोगों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को खबर किया।
घटना की सूचना पर सातवां थाना प्रभारी दिनेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का सही कारण की जानकारी होगी पुलिस ने मृतक सोनू का मोबाइल कब्जे में लेकर पूछताछ में जुट गई है।