फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोस्त ने दरवाजा नहीं खोला तो बुलानी पड़ी पुलिस, अंदर का नजारा देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 27 Feb 2025 12:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के सादीसराय का निलेश वाराणसी में किराये का कमरा लेकर रहता था। उसके साथ उसके चार साथी भी रहते थे। निलेश ने अचानक अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चुरावनपुर गांव में निलेश चौहान (27) ने किराये के कमरे में रोशनदान के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर लोहता थाने की पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


ये है मामला
मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के सादीसराय का निलेश चार साथियों के साथ चुरावनपुर गांव में अनिल पटेल के मकान में किराये पर रहता था। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। मंगलवार रात निलेश के साथी काम से लौट कर आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देरी तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। 

मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया। पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी तो निलेश रोशनदान के सहारे फंदे से लटका हुआ था। लोहता थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजनों को युवक की आत्महत्या की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें