काशी जोन में ई-रिक्शा के लिए जारी किए गए कलर बार कोड वाले स्टिकर चोरी होने लगे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने काशी जोन में चेकिंग के दौरान एक ऐसे मामले में ई-रिक्शा को पकड़ कर सीज कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र बरनवाल ने बताया कि ई-रिक्शा UP 65 PT 1826 सूरज विश्वकर्मा के नाम पर है। उसका कलर कोड जारी किया गया है। चौकाघाट के पास UP 65 NT 6567 ई रिक्शा खड़ा था। उसमें कलर बार कोड लगा हुआ था।
पुलिस को ई-रिक्शा संदिग्ध लगा। ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा वाले से पूछताछ की। पूछताछ में वह सही से कुछ बता नहीं पा रहा था, बार कोड स्कैन किया गया तो वह दूसरे ई-रिक्शा का निकला। जबकि UP 65 NT 6567 गुड्डू के नाम पर रजिस्टर्ड है और उसके नाम पर अभी तक कलर कोड जारी ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि ई-रिक्शा उसने एक कंपनी वाले से खरीदा था, कलर कोड स्टिकर उसी ने लगाकर दिया था। पुलिस ई-रिक्शा सीज कर कंपनी वाले की तलाश कर रही है।