फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंदिर में दर्शन, फिर मां को नींद की दवा देकर सुलाया, उसी कमरे में कर ली खुदकुशी; सुसाइड नोट में लिखी वजह

Thu, 12 Sep 2024 10:15 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के एक होटल में दिल्ली के युवक ने फंदे से लटककर खुद को मौत के हवाले कर दिया था। पुलिस की छानबीन में होटल के कमरे से सुसाइड नोट मिला। जिसमें युवक ने मौत की वजह लिखी थी।  
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद बदहवास मां को संभीलती महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना के पास स्थित एक होटल में दिल्ली के सराफा व्यवसायी की आत्महत्या चर्चा का विषय बन गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की छानबीन में मिले सुसाइड नोट में युवक ने आत्महत्या की वजह लिखी थी। उसने आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होने की बात सुसाइड नोट में लिखी थी।  

विज्ञापन

 
मां को दी थी नींद की गोली
साहिल ने अपनी मां को हाई डोज नींद की गोली दी थी, जिसके कारण होटल पहुंचते ही मां गहरी नींद में सो गई। बेटे की मौत के बाद दोपहर तक मां दवा की डोज के चलते बेसुध थी। प्रेरणा मलिक बस यही कह रही थी कि पति की पांच साल पहले मौत हुई थी। उसके बाद बेटा पिता की दुकान चलाने लगा। इस दौरान वह बहुत ज्यादा कर्ज में पता नहीं कैसे फंस गया। प्रेरणा मलिक को छोटे बेटे के भविष्य की भी चिंता सता रही थी। बस वह एक ही बात कह रही थी कि बेटे ने धोखे में रखकर खौफनाक कदम उठा लिया।

खुदकुशी से पहले मंदिरों में किया था दर्शन

साहिल अपनी मां प्रेरणा को काशी में मंदिरों के दर्शन पूजन कराने के लिए लेकर आया था। काशी विश्वनाथ, दुर्गा मंदिर, संकट मोचन सहित कई मंदिरों में दर्शन किया। मंदिर बंद होने के कारण बाहर से ही हाथ जोड़कर दर्शन किया। इसके बाद भेलूपुर पहुंच कर होटल में गौरव वर्मा के नाम से एंट्री की। होटल पहुंचने के बाद वह दूसरे दिन बरेली जाने की बात कर रहा था। कमरा लेने के बाद वह बाहर निकाला और चाय पी। इसके बाद वापस होटल पहुंचने पर कमरे में रखी कुर्सी को बेड पर रखकर फंदे पर झूल गया।

ये है पूरा मामला
दिल्ली के पहाड़गंज स्थित मुल्तानी दंगा निवासी साहिल मलिक (25) की करोलबाग में आभूषण की दुकान है। वह अपनी मां प्रेरणा मलिक के साथ सोमवार को काशी के लिए निकला। मंगलवार की रात एक बजे भेलूपुर स्थित एक होटल में पहुंचा। उसने होटल में गौरव वर्मा निवासी करोल बाग के नाम से कमरा नंबर 204 बुक कराया था। 

विज्ञापन

रात में अपनी मां को खाने में या किसी तरह नींद की दवा दे दी। मां के सो जाने के बाद किसी समय रात में उनके दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी में फंदे से लटक गया। उसी बेड पर मां सो रही थी। सुबह 6 बजे प्रेरणा मलिक की नींद खुली तो बेटे को फंदे से लटका देख चीख पड़ीं। किसी तरह नीचे रिसेप्शन पर पहुंची और वहीं बेसुध हो गई। कर्मियों ने देखा कि युवक फंदे पर लटका हुआ था।

होटल प्रबंधक की सूचना पर भेलूपुर प्रभारी निरीक्षक विजय शुक्ला पहुंचे और छानबीन की। इस बीच पुलिस ने करोलबाग पुलिस से संपर्क किया। इस बीच मालूम चला कि साहिल की करोल बाग में आभूषण की दुकान है। कई लोगों से करोड़ों रुपये कर्ज लिया है। कर्जदारों ने साहिल के खिलाफ थाने पर शिकायत भी दर्ज कराई है। कर्जदारों से परेशान होकर वह अपनी मां को चोरी छिपे लेकर दिल्ली से काशी पहुंचा। पिता हंस दत्त की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। एक 14 साल का भाई है, जो दिल्ली में ही अपने एक रिश्तेदार के यहां रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें