फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : पुरुषों में मुंह, महिलाओं में स्तन-सर्वाइकल कैंसर अधिक; पित्त की थैली-ब्लड कैंसर वाले मरीज बढ़े

Thu, 07 Nov 2024 12:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : बीएचयू अस्पताल में कैंसर के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। यहां के डॉक्टरों ने विभिन्न समस्याएं होने पर लोगों को जांच की सलाह दी है। कहा है कि कैंसर के लक्षण मिलने पर त्वरित इलाज करवाना चाहिए।
विज्ञापन
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल में आने वाले मरीजों में पुरुषों में मुंह का कैंसर तो महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर अधिक देखने को मिल रहा है। डॉक्टर के अनुसार औसतन कैंसर के 10 मरीजों में मुंह के कैंसर के चार जबकि स्तन और सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित दो-दो महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। बाकी पित्त की थैली, ब्लड कैंसर वाले मरीज आते हैं। कैंसर के कारण, बचाव के प्रति जागरूकता के लिहाज से हर साल सात नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के प्रो. मनोज पांडेय का कहना है कि मुंह का कैंसर पहले 45 से 70 साल वालों में मिलती थी, लेकिन इस समय 35 से 50 साल वाले लोग भी छाले पड़ने, पूरा मुंह न खुलने की समस्या लेकर पहुंचते हैं। जांच करवाने पर कैंसर की पुष्टि होती है। 

स्तन में गांठ और सर्वाइकल कैंसर के लक्षण अब 30 से 45 साल की महिलाओं में भी मिलने लगे हैं। जीवन शैली में बदलाव, बच्चों को स्तनपान न कराने, फास्टफूड के सेवन से समस्या हो रही है। स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. संगीता राय का कहना है कि अगर स्तन में गांठ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें