फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरी रह गईं शादी की तैयारियां...डेढ़ माह पहले युवक ने मौत को लगाया गले, परिजन हैरान 

Mon, 22 Mar 2021 07:25 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शादी के डेढ़ माह पहले ही युवक ने मौत को गले लगा लिया। युवक की इस हरकत से परिजन हैरान हैं। मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद का है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव में सोमवार की सुबह युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की नौ मई को शादी होनी थी। शादी की तैयारियां धरी रह गईं, वहीं युवक के इस कदम से खुशियां मातम में बदल गई।
घर में अकेला था युवक, माता-पिता गए थे टहलने

सोमवार सुबह केवली निवासी ओमप्रकाश (23) पुत्र भगवानदास ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक घटना के समय घर में कोई नहीं था। परिजनों के अनुसार सोमवार को भोर में ओमप्रकाश ने मवेशियों को चारा-पानी दिया। इसी दौरान माता-पिता टहलने के लिए चले गए। बड़ा भाई पत्नी के साथ ससुराल गया था।

थोड़ी देर बाद जब माता-पिता घर वापस आए तो ओमप्रकाश कहीं दिखाई नहीं दिया। कमरे में देखा तो फंदे पर ओमप्रकाश का शरीर लटक रहा था। भगवानदास और उनकी पत्नी के रोने बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोसियों व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर घोरावल चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव पहुंचे। युवक को फंदे से उतारकर घोरावल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
ओमप्रकाश की नौ मई को होनी थी शादी
विज्ञापन

केवली गांव में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाला ओमप्रकाश दो भाइयों में छोटा था। पास के ही सेमरा गांव में उसकी शादी तय थी और नौ मई को शादी का दिन निर्धारित था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशी का माहौल था। अचानक ओमप्रकाश द्वारा उठाया गया यह कदम खुशियों को मातम में बदल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें