फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: जंगल में लगी आग दूसरे दिन बस्ती तक पहुंची, 2500 मुर्गे जिंदा जले

Mon, 22 Mar 2021 07:00 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र स्थित रजखड़ गांव में एक दिन पूर्व जंगल में लगी आग सोमवार को एक परिवार पर आफत बन कर टूट पड़ी। जंगल की ओर से बढ़ी आग दोपहर में बस्ती तक पहुंच गई। बस्ती में एक कच्चे मकान में रखे गए करीब 2500 मुर्गे जिंदा जल गए। आग से पोल्ट्री फार्म संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

 
रजखड़ गांव निवासी राजेश कुशवाहा का कहना है कि वह अपने घर के पीछे कच्चे मकान में पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। सोमवार दोपहर कुछ जलने की महक से उनकी नींद खुली तो पोल्ट्री फार्म से आग की लपटें उठ रही थी। जब तक कुछ सोचते, आग की लपटें विकराल रूप ले चुकी थी। आग की चपेट में आने से फार्म में रखे 2500 मुर्गे जलकर मर गए।

ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह टैंकर के माध्यम से पानी की बौछार मारकर आग पर काबू पा लिया गया। राजेश कुशवाहा का कहना है कि घटना से करीब पांच लाख की क्षति हुई है। मुर्गे सवा दो किलो से ढाई किलो के हो चुके थे। घटना की सूचना एसडीएम दुद्धी  व कोतवाली पुलिस को दी गई। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

कई किसानों की अरहर की फसल जलकर राख

विज्ञापन

सोनभद्र जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र के चैरी गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में कई किसानों के खेत में आग लग गई। आग ने रामाधार, रामप्रकाश, बेचन, शंखलाल व बीरबल के अरहर के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के प्रयास से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। किसानों का कहना है कि आग से उनकी फसल जल गई। किसानों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें