फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परीक्षा में पास होते ही होनी थी युवक-युवती की शादी, फेल होने पर एक ने लगाया फंदा; कमरे में मिली लटकती लाश

Wed, 05 Aug 2026 08:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शिवपुर स्थित अशोक पुरम कॉलोनी में 35 वर्षीय दीपक तिवारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने परीक्षा में असफलता और निजी संबंधों से जुड़े तनाव की बात कही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दीपक तिवारी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: शिवपुर थाना क्षेत्र की अशोक पुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव कमरे में रोशनदान से गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुल्तानपुर जिले के रीखपुर निवासी दीपक तिवारी (35) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ अशोक पुरम स्थित दो मंजिला मकान में रहता था। मंगलवार रात भोजन करने के बाद वह दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चला गया। 

बुधवार सुबह करीब सात बजे उसकी मां मिर्जा तिवारी चाय लेकर उसे जगाने पहुंचीं। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां दीपक का शव रोशनदान से गमछे के सहारे लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दीपक बीटीसी का छात्र था और हाल ही में उसने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा दी थी, जिसमें वह कुछ अंकों से सफल नहीं हो सका था। परिवार का यह भी कहना है कि वह एक युवती के संपर्क में था, जिसने उसी परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। परिजनों के अनुसार, इसके बाद दोनों का विवाह नहीं हो सका, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। पुलिस इन सभी दावों की भी जांच कर रही है और अभी इन्हें जांच का हिस्सा मान रही है।

मृतक के पिता अशोक तिवारी रेलवे में टीटीई के पद से एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं। दीपक चार भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें