फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्टेडियम के हॉस्टल में 200 युवकों ने हॉकी, ईंट-पत्थर से किया हमला; खिलाड़ियों ने बचाई अपनी जान

Wed, 05 Aug 2026 08:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के बड़ा लालपुर स्टेडियम हॉस्टल पर करीब 200 बाहरी युवकों ने हमला कर खिलाड़ियों से मारपीट और तोड़फोड़ की। कई खिलाड़ी घायल हुए। आरएसओ ने ट्रैक निर्माण के चलते बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक का विरोध कारण बताया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
बड़ा लालपुर स्टेडियम हॉस्टल में तोड़फोड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bada Lalpur Stadium hostel Varanasi: शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल (लालपुर स्टेडियम) के हॉस्टल में बुधवार की सुबह 200 से अधिक बाहरी युवकों की भीड़ ने लाठी, हॉकी और ईंट-पत्थरों के साथ हॉस्टल में घुसकर खिलाड़ियों पर हमला बोल दिया। हमले के समय हॉस्टल में एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल के कुल 73 खिलाड़ी मौजूद थे। उपद्रवियों को देखकर खिलाड़ियों ने जान बचाने के लिए खुद को दूसरी मंजिल के एक कमरे में बंद कर लिया।

विज्ञापन


हमलावरों ने चारों ओर से पथराव किया और हॉस्टल में घुसकर पंखे, फ्रिज, एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे, एक्सरसाइज मशीनें तथा खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। विवाद की शुरुआत एक दिन पहले स्टेडियम के ट्रैक पर अभ्यास के दौरान हुई थी।

बताया गया कि हॉस्टल के खिलाड़ी शरद ने बाहरी युवक सौरभ को सही तरीके से एक्सरसाइज करने की सलाह दी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय एथलेटिक्स कोच ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन अगले ही दिन सुबह करीब 6:30 बजे बड़ी संख्या में बाहरी युवक स्टेडियम पहुंच गए और हॉस्टल पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

जांच करते हॉस्टल के कर्मचारी। - फोटो : संवाद
खिलाड़ी अनिल राजपूत ने आरोप लगाया कि उपद्रव के दौरान उनके बैग से 19 हजार रुपये भी गायब हो गए। मारपीट और पथराव में रुद्राक्ष भारद्वाज, रामानुज यादव, यशवीर सिंह, प्रभात चौधरी और अथर्व त्रिपाठी समेत कई खिलाड़ी घायल हो गए। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। हॉस्टल प्रबंधन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लालपुर स्टेडियम में बाहरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध
घटना के बाद क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय ने लालपुर स्टेडियम में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा गया है। स्टेडियम में बाहरी लोग खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा डालने के साथ उनके साथ अभद्रता भी करते हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों के चयनित खिलाड़ी छात्रावास में रहकर विभिन्न खेलों की तैयारी करते हैं। यदि उनके साथ इस तरह की घटनाएं होंगी तो न कोच बेहतर प्रशिक्षण दे पाएंगे और न ही खिलाड़ी निर्भय होकर मैदान में उतर सकेंगे।
200 से अधिक बाहरी युवकों की भीड़ ने लाठी, हॉकी और ईंट-पत्थरों के साथ हॉस्टल में घुसकर खिलाड़ियों पर हमला किया। अब लालपुर स्टेडियम में खेल सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कार्ड बनवाना होगा। केवल कार्डधारक खिलाड़ियों को ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। - नवीन कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें