फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: वॉक ओवर से सुपर लीग में पहुंची यंग हीरोज, यूपी कॉलेज और मदन स्पोर्टिंग क्लब के बीच मुकाबल 1-1 से ड्रॉ

Fri, 08 Aug 2025 03:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: खेल के दूसरे मिनट में यूपी कॉलेज के शिशिर त्रिवेदी ने गोलकर यूपी कॉलेज को एक गोल की बढ़त दिला दी। इसके बाद यूपी कॉलेज ने छोटे-छोटे पास से के जरिये मदन स्पोर्टिंग क्लब के गोपोस्ट पर हमले किए।
विज्ञापन
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला फुटबॉल संघ की ओर से बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर मोहम्मद रजाउद्दीन स्मृति जिला फुटबॉल लीग में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें वॉक ओवर के जरिये यंग हीरोज की टीम ने सुपर लीग में प्रवेश कर लिया। वहीं यूपी कॉलेज और मदन स्पोर्टिंग क्लब के बीच हुआ मुकाबला ड्रॉ हो गया।

विज्ञापन


पहला मैच यूपी कॉलेज और मदन स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के दूसरे मिनट में यूपी कॉलेज के शिशिर त्रिवेदी ने गोलकर यूपी कॉलेज को एक गोल की बढ़त दिला दी। इसके बाद यूपी कॉलेज ने छोटे-छोटे पास से के जरिये मदन स्पोर्टिंग क्लब के गोपोस्ट पर हमले किए। मैच का पहला हाफ 1-0 के स्कोर पर छूटा। 

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 56वें मिनट में मदन स्पोर्टिंग के गुफरान अंसारी ने गोल कर स्कोर 1-1 गोल से बराबर कर मैच ड्रॉ कर दिया। दूसरा मैच यंग हीरोज बनाम बनारस स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाना था लेकिन बनारस स्पोर्टिंग की टीम के नहीं आने की वजह से यंग हीरोज को वॉक ओवर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर हुई मदन और बनारस स्पोर्टिंग क्लब
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद ने बताया कि लीग में अबतक छह अंक जुटा सकी मदन स्पोर्टिंग और एक अंक हासिल करने वाली बनारस स्पोर्टिंग क्लब की टीम सुपर लीग से बाहर हो गई है। बताया कि आठ अगस्त को दो मुकाबले होंगे। पहला मैच 12 बजे यूपी कॉलेज बनाम इंटर काशी और दूसरा मैच 1:30 बजे यंग हीरोज और किड्स केयर क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें