अपराधी जावेद टोल टैक्स तथा ढाबों के आसपास रात में खड़ी ट्रक के शीशे में लगी रबर को ब्लेड से काट कर शीशा निकालकर ट्रक के केबिन में प्रवेश कर सो रहे ड्राइवर की जेब व केबिन में रखे हुए मोबाइल, रुपये को चुरा लेता है। इसके गैंग में इसके अतिरिक्त पांच अन्य सदस्य हैं। जिसमें से चार सदस्यों की गिरफ्तारी सात अगस्त को हुई। उनके कब्जे से भी मोबाइल फोन व रुपये बरामद हुए हैं। अभियुक्त द्वारा 24 से अधिक घटना करना बताया है। जावेद पूर्व में लूट तथा चोरी में भी जेल जा चुका है।