फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉकेट लर्निंग: मानसिक रूप से मजबूत हो रहे नौनिहाल, रखी जा रही सामाजिक विकास की नींव; जानें खासियत

Tue, 26 May 2026 02:35 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में 3700 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 1.20 लाख बच्चों को रॉकेट लर्निंग अभियान से जोड़ा गया है। 3 से 6 वर्ष के बच्चों के मानसिक, भाषाई और सामाजिक विकास के लिए खेल आधारित पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है। व्हाट्सएप के जरिए प्रशिक्षण, पैरेंट मीटिंग और साप्ताहिक टेस्ट से कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rocket Learning: नौनिहालों के मानसिक, भाषाई, सामाजिक और भावनात्मक विकास की मजबूत नींव तैयार करने को उन्हें रॉकेट लर्निंग से जोड़ा गया है। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए साल भर का एक पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। वाराणसी की लगभग 3700 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और करीब 1.20 लाख बच्चे इस अभियान से जुड़े हैं।

विज्ञापन


हर महीने पैरेंट आंगनवाड़ी मीटिंग भी रखी जा रही है। इसमें बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा होती है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल तेजी से आकार ले रही है।

इसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों में स्कूल के प्रति रुचि विकसित करना और भविष्य में ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित पहल पुस्तक के माध्यम से पूरे साल के लिए 10 विषयों पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था प्रतिदिन की गतिविधियों के वीडियो को व्हाट्सएप के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भेजती हैं। तकनीक आधारित सपोर्ट मॉडल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि वे बच्चों के लिए रोचक और खेल-आधारित शिक्षण गतिविधियां संचालित कर सकें। हर शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सैटरडे टेस्ट लेकर उनकी समझ और सहभागिता का आकलन किया जाता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है।

विज्ञापन

वार्षिक पाठयक्रम का विवरण
  • जनवरी - हमारा परिवेश
  • फरवरी - सब्जियां
  • मार्च - हमारे मददगार
  • अप्रैल -धरती और आकाश
  • मई -हमारा देश
  • जून - पुनरावृत्ति
  • जुलाई -हमारी दिनचर्या
  • अगस्त - हमारा शरीर
  • सितंबर - हमारा परिवार
  • अक्टूबर - पशु पक्षी
  • नवंबर -यातायात के साधन
  • दिसंबर - पुनरावृत्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें