फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दूसरे की बाइक का नंबर इस्तेमाल कर रहा था अपनी स्कूटी में, पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आया शातिर

Mon, 22 Apr 2024 09:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: पकड़े गए युवक इरफान ने बताया कि उसने आरटीओ में स्कूटी का रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया है। स्कूटी के साथ इरफान को सिगरा थाने की पुलिस को सौंप कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर इरफान अख्तर अपनी स्कूटी पर लगाकर चल रहा था। बाइक स्वामी के मोबाइल नंबर पर चालान के मैसेज आने लगे तो उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर सिगरा स्थित कमांड सेंटर के सीसी कैमरों की मदद से साजन तिराहे से इरफान पकड़ा गया। उसे सिगरा थाने की पुलिस को सौंप कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि संतोष कुमार शुक्ला ने शिकायत की थी। संतोष ने बताया कि उनकी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। चालान होने पर मैसेज उनके पास आ रहा है। कमांड सेंटर प्रभारी टीएसआई दुर्गेश कुमार सरोज को पड़ताल के लिए लगाया गया। 

पड़ताल में सीसी कैमरों की फुटेज से पता लगा कि संतोष के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली स्कूटी साजन तिराहे पर है। दुर्गेश ने ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल अरुण कुमार यादव को स्कूटी सवार को रोकने के लिए कहा और खुद मौके पर पहुंचे। पूछताछ में स्कूटी सवार की पहचान लल्लापुरा, छित्तूपुर निवासी इरफान अख्तर के रूप में हुई। उससे स्कूटी का रजिस्ट्रेशन पेपर दिखाने को कहा गया तो वह नहीं दिखा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें