फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hot air balloons festival: पर्यटक बैलून में बैठकर देखेंगे काशी की सुंदरता, दस विदेशी पायलट होंगे शामिल

Wed, 04 Jan 2023 12:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बैलून उत्सव का आयोजन होने वाला है। उप निदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव के मुताबिक बैलून उत्सव में 10 विदेशी और दो देसी पायलट हॉट एयर बैलून उड़ाएंगे। पर्यटन विभाग ने इस बार इटली, पोलैंड, यूके, यूएस, फिनलैंड के पायलटों को आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन
वाराणसी में हॉट एयर बैलून शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में होने वाला बैलून उत्सव पर्यटन को नया आसमां देगा। 17 से 20 जनवरी तक आयोजित इस बैलून उत्सव में एससीओ देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पर्यटन विभाग ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

उप निदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव के मुताबिक बैलून उत्सव में 10 विदेशी और दो देसी पायलट हॉट एयर बैलून उड़ाएंगे। पर्यटन विभाग ने इस बार इटली, पोलैंड, यूके, यूएस, फिनलैंड के पायलटों को आमंत्रित किया है। प्रतिदिन 11 हॉट एयर बैलून उड़ान भरेंगे। जबकि एक रिजर्व में रहेगा। उड़ान के लिए तीन स्थान प्रस्तावित हैं। इनमें एक गंगा पार डोमरी, दूसरा सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल परिसर कमच्छा और तीसरा संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा है। 

विज्ञापन

वाराणसी में हॉट एयर बैलून शो - फोटो : अमर उजाला
एससीओ देशों के प्रतिनिधि आसमान से देख सकेंगे काशी का सौंदर्य  
बैलून उत्सव में शामिल होने आ रहे एससीओ देशों के प्रतिनिधि हॉट एयर बैलून में बैठकर आसमान से काशी के सौंदर्य को निहारेंगे। काशी में पर्यटक अर्द्धचंद्राकार घाटों की मनारेम आभा देखेंगे। इसके लिए पर्यटकों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें