बनारस में शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा
- फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रिक व डीजल (सामान्य) सिटी बसों से सफर महंगा हो गया है। परिवहन निगम ने वातानुकूलित ई-बसों के किराये में दो से पांच रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि सामान्य बसों का किराया एक रुपये बढ़ा है। निगम के इस फैसले का बोझ शहर के करीब 18 हजार यात्रियों पर पड़ेगा। ई-बसों से रोजाना सात हजार और सामान्य बसों ने ग्यारह हजार शहरवासी यात्रा करते हैं।
शहर में 50 ई-बसें और 103 डीजल बसें चल रही हैं। इसका लाभ शहरवासी उठाते हैं, लेकिन परिवहन निगम ने नए साल में किराया बढ़ाकर झटका दिया है। हालांकि, यात्रियों की सहूलियत का भी ध्यान रखा गया है। ई-बसों के कुछ नए रूट भी तय किए गए हैं। जिस क्षेत्र से ज्यादा यात्री निकलते हैं, उस क्षेत्र में बसों का फेरा बढ़ाया गया है। लंका, मंडुवाडीह, कैंट, गोदौलिया इलाके से अधिक सवारी निकलती है। लिहाजा, इन क्षेत्रों में बसों का फेरा बढ़ा दिया गया है। अब हर 30 मिनट में बस मिल जाएगी। बाबतपुर एयरपोर्ट से आने व जाने वाली बसों का संचालन भी सही ढंग से होगा। जिस समय विमान आएंगे, उसी समय बसों का संचालन किया जाएगा।
वाराणसी में ई-बस
- फोटो : अमर उजाला
इन रूटों पर चलती हैं सिटी और ई-बसें
- मिर्जामुराद-मोहनसराय-कैंट-एलबीएस बाबतपुर एयरपोर्ट
-मिर्जामुराद-मोहनसराय-कैंट- बाबतपुर
-मिर्जामुराद-कछवन-मोहनसराय-कैंट-भेलूपुर-लंका
-मिर्जामुराद-मोहनसराय-कैंट-भोजूबीर-सिंधोरा
-मिर्जामुराद-मोहनसराय-कैंट-पांडेयपुर-धरसौना-दानगंज
-मिर्जामुराद-मोहनसराय-कैंट-पांडेयपुर-चौबेपुर-मारकं डेय महादेव
-मिर्जामुराद-मोहनसराय--कैंट-आशापुर-सारनाथ-लंका
-मिर्जामुराद-मोहनसराय-कैंट-आशापुुर-लंका-सारनाथ
-मिर्जामुराद-अखरी-डीएलडब्लू-कैंट-जेचवी मॉल-कचहरी-आशापुर-सारनाथ-कैंट-भेलुपुर-लंका, डीएलडब्ल्यू-कैंट
-मिर्जामुराद-मोहनसराय-कैंट-राजघाट-कैंट-डीएलडब्ल्यू-कैंट-लंका-भेलुपुर-कैंट
-मिर्जामुराद-मोहनसराय-कैंट-गिरजाघर-लहुराबीर, चौकाघाट, कैंट-मलदहिया-लहुरावीर-मैदागिन-गोलगड्डा कैंट
-मिर्जामुराद-मोहनसराय-कैंट-गोलगड्डा-राजघाट-कैंट-भेलुपुर-लंका
एक नजर में
एसी बसें
किमी- पहले बढ़ा किराया -
0-3 10 12
3-06 15 17
6-10 20- 22
10-14 25 27
14-19 30 33
19-24 35 38
24-30 40 43
30-36 45 48
36-42 50 54
42-48 55 59
48-54 60 64
54-60- 65 69
60-66 70 75
66-72 75 80
सामान्य बसें
किमी पहले अब किराया
0-3- 5 6
3-06 10 11
6-10 15 16
10-14 20 21
14-19 25 26
19-24 30 31
24-30 35 36
30-36 40 41
36-42 45 46
42-48 50 51
48-54 55 56
54-60 60 61
60-66 65 66
66-72 70 71
कोट::
नए साल से किराया बढ़ाया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू है। नए रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी। जिन क्षेत्रों से ज्यादा सवारी निकलती है, वहां बसों का फेरा बढ़ाया गया है।
गौरव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र