फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस स्टेशन पर जमा कर सकेंगे बिजली सहित 5 बिल, यात्री सेवा केंद्र खोलने की तैयारी

Sun, 09 Jun 2024 05:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: रेल अधिकारियों के अनुसार दिसंबर 2019 में बनारस स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर इस तरह की सुविधा शुरू हुई थी। वाराणसी मंडल के 22 स्टेशनों पर इस सुविधा का लाभ शुरू में यात्रियों को मिला था लेकिन कोरोना काल शुरू हाेने पर यह सुविधा खत्म हो गई। उसके बाद दोबारा शुरू नहीं हो सका। प्लेटफॉर्म पर बिजली बिल, डिश टीवी, मोबाइल रिचार्ज समेत अन्य सुविधाएं मिलतीं थीं।
विज्ञापन
बनारस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन पर अब आप बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज के साथ ही अन्य ई-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जल्द ही यात्री सेवा केंद्र बनारस स्टेशन पर खोला जाएगा। पीपीपी मॉडल पर इसकी तैयारियां रेलवे बोर्ड की ओर से चल रही है। पहले चरण में बनारस स्टेशन को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रा के दौरान यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत यात्री अपने घर का बिजली बिल, डिश टीवी, मोबाइल रिचार्ज और गैस सिलिंडर का भुगतान कर सकते हैं। यहां किसी भी तरह की ई-सर्विसेज की सुविधा का लाभ यात्रियों को मिलेगा। 

प्लेटफार्म संख्या आठ पर खुलने वाले इस केंद्र के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। इस पहल को सफल होने के बाद वाराणसी मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी इस तरह का केंद्र खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी एक्सप्रेस सात घंटे और गोरखपुर-दादर स्पेशल पांच घंटे की देरी से पहुंची

स्पेशल के साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों की चाल में सुधार नहीं हो पा रहा है। शनिवार को काशी एक्सप्रेस, दून समेत चार ट्रेनें दो घंटे से सात घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कैंट स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से पहुंचने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस सात घंटे, 18201 दुर्ग-नौतनवां पांच घंटे, 01028 गोरखपुर-दादर पांच घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें