फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राजः एसटीएफ की तर्ज पर भ्रूण हत्या रोकने के लिए गठित होगा स्क्वॉड

Sat, 13 May 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
महिला बाल विकास एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रूण हत्या रोकने के लिए सूबे की योगी सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रही है। शुक्रवार को यहां प्रदेश की महिला बाल विकास एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जल्द ही स्क्वॉड का गठन होगा, जो भ्रूण हत्या रोकने के लिए एसटीएफ की तरह ऑपरेशन करेगा।
विज्ञापन


भ्रूण जांच करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
मंत्री ने बताया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में महिला कल्याण विभाग ने भ्रूण जांच करने वालों के खिलाफ 200 शिकायतें दी थीं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में प्रदेश में लिंगानुपात प्रति एक हजार लड़कों पर 902 लड़कियां हैं।

सरकार का लक्ष्य है कि भ्रूण हत्या पर प्रभावी अंकुश लगाकर लिंगानुपात को बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने 181 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, इसे आशा ज्योति केंद्र से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पास्को एक्ट की पीड़ित बच्चियों के लिए यहां रहने की व्यवस्था नहीं होने के सवाल पर कहा कि रामनगर में नौ करोड़ रुपये की लागत से मॉडल होम का निर्माण कराया जा रहा है। यहां इन पीड़ित बच्चियों को भी रखा जाएगा। तीन तलाक के सवाल पर कहा कि यह अमानवीय है।

महिलाओं के सम्मान के लिए योगी सरकार मुस्लिम महिलाओं के साथ खड़ी है। विभाग के पास इससे जुड़े 200 से 250 मामले आए हैं, जिन्हें सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भेजा जाएगा। इससे पहले मंत्री ने पाश्चात्यवर्ती देखरेख संगठन की ओर से जैतपुरा में संचालित नारी संरक्षण गृह का निरीक्षण किया।

यहां 125 लड़कियां रहती हैं। इनमें कुछ मंदबुद्धि भी हैं, जो सामान्य लड़कियों के ही साथ रहती हैं। रीता बहुगुणा जोशी  नेबताया कि मंदबुद्धि लड़कियों को जल्द ही चुनार शिफ्ट किया जाएगा।

वहां इसके लिए देव फाउंडेशन के जरिए व्यवस्था कराई जा रही है। बाकी लड़कियों का प्राइवेट फार्म भरवाकर उन्हें पढ़ाया जाएगा और उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें