बृजभूषण, एडीजी, वाराणसी जोन ने बताया कि मुख्तार व उसके करीबियों की 48 करोड़ की सालाना आय बंद की गई है। 120 करोड़ की संपत्तियां इनके कब्जे से मुक्त कराते हुए अवैध कार्य में संलिप्त करीबियों पर कार्रवाई जारी है।
81 असलहे भी जब्त
मुख्तार के करीबियों ने खुद पर दर्ज मुकदमों को छिपाकर असलहों का लाइसेंस ले रखा था। ऐसे लोगों के 81 असलहों के लाइसेंस रद्द कराए गए हैं। उन पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
करीबियों की गिरफ्तारी ने तोड़ी कमर
वाराणसी समेत मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर व जोन के अन्य जिलों में लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है, जो सीधे मुख्तार के लिए अवैध काम करते पाये गये। ऐसे 100 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें 78 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।