फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के जन्मदिन पर कहीं रक्तदान तो कहीं हवन पूजन

Mon, 05 Jun 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बलिया में सीएम योगी का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी ने आईएमए लहुराबीर में रक्तदान किया। मुख्य अतिथि कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण रहे। वाहिनी के मंडल प्रमुख अंबरीष सिंह भोला के नेतृत्व में विनय जायसवाल, जयदीप कुशवाहा, सतीश वर्मा, अजय सिंह, अजय गुप्ता समेत करीब 150 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


उधर, भाजपा ने तेलियाबाग स्थित चौरा माता मंदिर पर हवन पूजन किया। महामृत्युंजय मंत्र का जप किया गया। मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने योगी की तस्वीर पर तिलक लगाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

इस मौके पर महानगर मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा, सिद्धनाथ शर्मा, सत्य प्रकाश, विकास चौधरी, विवेक जायसवाल, विनय गुप्ता, नरसिंह, सुनील चौहान, सुशील गुप्ता, रमेश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन


हिंयुवा ने रामनगर राजकीय बाल सुधार गृह के बच्चों के बीच योगी का जन्मदिन मनाया। वस्त्र, खेल के सामान और मिठाई बांटी। वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय के अलावा कमलेश, राजेश, शिवचरण, देवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें