फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरारी बापू की कथा में शामिल होंगे सीएम योगी, प्रशासनिक अमला सतर्क

Sun, 22 Oct 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी में गंगा उस पार डोमरी में आयोजित मोरारी बापू की कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 अक्तूबर को शामिल होने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी लखनऊ से राजकीय विमान से एयरपोर्ट आएंगे।

एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से डोमरी जाएंगे। इससे पूर्व एयरपोर्ट पर कमिश्नर, डीएम और पार्टी के आला नेताओं से विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। वहीं, जिला प्रशासन और भाजपा की जिला इकाई सांस्कृतिक संकुल में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और काशी विद्यापीठ ब्लाक को ओडीएफ घोषित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर सीएम को आमंत्रित करने के प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय पर अधिकारियों की बैठक बुलाई। डीएम ने कहा कि रामनगर से डोमरी स्थित कथा स्थल जाने वाले मार्गों में प्रकाश और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था में कमी न आने पाए।

सड़कें ऐसी हों कि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। इसके साथ ही डीएम ने अधिकारियों को विकास कार्य संबंधी फाइलें पूरी तरह से दुरुस्त रखने के लिए कहा है। बता दें कि 21 अक्टूबर से 9 दिनों तक महाश्मशान पर केंद्रित संत मोरारी बापू की मानस कथा का  आयोजन डोमरी में किया जा रहा है। 
विज्ञापन

सीएम के हाथों शिलान्यास होने से भ्रष्टाचार नहीं होगा : महेंद्रनाथ पांडेय

महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : File Photo
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को कहा कि सांसद चुने जाने पर शपथ लेने के तत्काल बाद चंदौली की जनता से डेढ़ वर्ष में ओवरब्रिज बनवाने का किया हुआ दावा राजनीतिक खींचतान के कारण पूरा नहीं हो पाया था। इस विषय पर जनता के प्रश्नों से निरुत्तर भी हुआ हूं। लेकिन अब उस वादे को ब्याज के साथ वापस करने जा रहा हूं।

ओवरब्रिज का शिलान्यास 25 अक्तूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के 25 अक्तूबर के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करने आए थे। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष में मुगलसराय-गया रेल मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण करने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं करा सका। इस पर जनता ने कई बार तीखे सवाल किए।

जनता के प्रश्नों से मैं निरुत्तर था क्योंकि राजनीतिक खींचतान में यह ओवरब्रिज लटका हुआ था। प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद कोई बहाना नहीं था। अब जनता के इस मांग को ब्याज के साथ लौटने जा रहा हूं। वह भी इन सभी योजनाओं को उनके या किसी विधायक के माध्यम से नहीं बल्कि सीधे प्रदेश के मुखिया के हाथों शुभारंभ कराया जाएगा। इन कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी भ्रष्ट अधिकारी की नहीं चलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें