फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद बदलेगी काशी की सुरक्षा व्यवस्था, जानिए क्या होने वाले हैं बदलाव

Mon, 24 Jun 2019 11:02 AM IST
Sayali Maurya पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सड़क, बिजली, पानी जैसी जरूरतों पर ही नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसके लिए वाराणसी के एसएसपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने एक विशेष प्रस्ताव रखा है। 

विज्ञापन


वाराणसी नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के तहत दो हजार क्लोज सर्किट कैमरे (CC Camera) लगवाने का निर्णय लिया गया है। मंडलीय सभागार में शनिवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने इसका प्रस्ताव पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस पर हामी भरते हुए जल्द काम शुरू कराने का निर्देश दिया है।

वाराणसी शहर में पुलिस विभाग और स्मार्ट सिटी योजना के तहत 394 कैमरे लगे हैं। इनसे प्रमुख चौराहों और गंगा घाटों की निगरानी की जाती है। एसएसपी ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी पैसा उपलब्ध है। इसे देखते हुए शहर के सभी चौराहों, तिराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


दो चरण में 800-800 सीसी कैमरे लगाने से शहर क्षेत्र पुलिस की निगरानी में आ जाएगा। इसके बाद जिले के प्रमुख कस्बों में सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। सिगरा के शहीद उद्यान स्थित सिटी कमांड कंट्रोल रूम से इन कैमरों के जरिये  निगहबानी की जाएगी।

महिला थाना पुलिस लाइन में होगा शिफ्ट

कोतवाली थाना परिसर स्थित महिला थाना और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) का कार्यालय पुलिस लाइन में शिफ्ट किए जाने की योजना पर जिला पुलिस के स्तर से काम शुरू हो गया है। चौक और कोतवाली थाना का जीर्णोद्धार स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

सीसीआर और डीसीआर ले जाएंगे शहीद उद्यान

चेतगंज स्थित सिटी कंट्रोल रूम (सीसीआर) और पुलिस लाइन स्थित डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम (डीसीआर) को शहीद उद्यान स्थित सिटी कमांड कंट्रोल रूम में शिफ्ट करने की तैयारी पर काम किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि कमांड कंट्रोल रूम के ऊपरी तल पर नई बिल्डिंग बना कर दोनों को शिफ्ट करने पर विचार
चल रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जर्जर थानों का मांगा प्रस्ताव, बनेंगे तीन नए थाने

जिले के जर्जर हो चुके थानों के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री ने एसएसपी से प्रस्ताव भेजने को कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने लालपुर और सिंधोरा में प्रस्तावित नए थाने का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने को कहा है।

एसएसपी ने बताया कि सारनाथ स्थित पर्यटन विभाग के आधुनिक स्वागत केंद्र में नया पर्यटन थाना स्थापित किए जाने की योजना पर काम अंतिम चरण में हैं। लालपुर और सिंधौरा थाना के साथ ही पर्यटन थाना का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें