प्रशासन ने आननफानन में शुरू की गड्ढों को पाटने की नाकाम कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हेलीकॉप्टर के बजाय गाड़ी से सड़क मार्ग से निरीक्षण पर निकले। उन्हें बेलवरिया में आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से जाना था लेकिन अचानक सुबह कार्यक्रम बदल गया।
सीएम के सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर जाने की सूचना के बाद प्रशासनिक अमला सकते में आ गया। पहले तो अफसरों ने पूरा जोर लगा दिया कि सीएम सड़क मार्ग से न जाएं पर कुछ तो योगी आदित्यनाथ के मन में भी था जिसे वे अपनी आंखों से देखना चाहते थे। इसके बाद आननफानन में खस्ताहाल सड़कों के गड्ढे पाटने की नाकाम कोशिश की जाने लगी।
पार्टी के विधायकों समेत शहर के प्रबुद्धजनों ने शहर की सड़कों की बदहाली के बारे में सीएम को बताया था और हालात में बदलाव की मांग भी रखी थी। इस सच को अपनी कसौटी पर परखने के लिए सीएम सड़क मार्ग से निकले।
सीएम योगी कैंट थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। मगर, कैंट थाने के सामने के आसपास की सड़क का गड्ढा नहीं भरा जा सका। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों में नाराजगी देखी गई लेकिन मामला छावनी क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण कोई कुछ कहने की स्थिति में नहीं दिखा।
सीएम योगी के जाने पर अधिकारियों ने ली राहत की सांस
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिन का दौरा पूरा कर रविवार की शाम करीब चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अपने दो दिन के दौरे में उन्होंने साढ़े तीन घंटे तक चली समीक्षा में हर विभाग के बारे में जानकारी ली।
बेहतर काम न करने वाले विभागों को चेतावनी जारी की गई तो वहीं बेहतर काम करने वालों की पीठ भी थपथपाई। किसी भी अफसर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दौरे के दूसरे दिन रविवार को सीएम हकीक त जाने सरकारी विभागों में पहुंचे। उन्होंने लगातार पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, कैंट थाना, गोइठहां और व्यापार सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। सभी विभागों के प्रमुखों के अलावा अन्य कर्मचारियों से भी वार्ता की।
उन्होंने व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत के साथ ही कमिश्नर और डीएम को मानीटरिंग करते रहने को कहा। सभी आला अधिकारी सीएम को विदा करने पुलिस लाइन हेलीपैड गए और उन्हें विदाई दी। सीएम ने जाते-जाते अफसरों से कहा कि व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन अभी और काम करने की जरूरत है।
सीएम के कार्यक्रम में शाम तक हुए फेरबदल
मुख्यमंत्री के तीसरे दौरे में भी बना रह गया उनके निर्देशों के पूरा होने का इंतजार
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के कार्यक्रम में रविवार को कुछ फेरबदल किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ को को गोइठहां से लौटने के बाद पुलिस लाइन हेलीपैड जाना था। यहां से उनको हेलीकाप्टर से बड़ालालपुर स्थित व्यापार सुविधा केंद्र का निरीक्षण करने जाना था।
सीएम हेलीकाप्टर से जाने के बजाए गोइठहां से सड़क मार्ग से ही बड़ालालपुर गए। पूर्व में जारी प्रोटोकाल के मुताबिक बड़ालालपुर से उन्हें सर्किट हाउस जाना था लेकिन वह सर्किट हाउस नहीं गए और बड़ालालपुर से हरहुहआ विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में पहुंचे।
इस वजह से सीएम समय से पहले ही कार्यक्रम में पहुंच गए। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटा विश्राम किया। प्रोटोकाल के मुताबिक उन्हें दोपहर 2:25 बजे पुलिस लाइन से बाबतपुर जाना था लेकिन वह 3:45 बजे पुलिस लाइन से रवाना हुए। इस तरह सीएम वाराणसी में 25 घंटे 45 मिनट तक रहे।