क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसपी सलमान ताज पाटिल भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने घायल राजेश और प्रवीण को ट्रामा सेंटर वारणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि लखनऊ से सुबह 7 बजे 6 गाड़ियों का काफिला उड़ीसा के लिए निकला था। 6 अप्रैल को उड़ीसा में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा होनी है। उसी कार्यक्रम में छह स्कॉर्पियो से सुरक्षाकर्मी उड़ीसा जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सीएमओ एसपी सिंह ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताया है।