फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी काशी में: बारिश बेअसर, रैली स्थल पर जुटी उत्साही कार्यकर्ताओं की भीड़

Sun, 02 Jul 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
रैली स्थल पर सोनभद्र और मिर्जापुर के कार्यकर्ता इस अंदाज में पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर बाद वो रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज में अपना दल(एस) द्वारा आयोजित जन स्वाभिमान रैली में शामिल होंगे। इस रैली के लिए रविवार सुबह से ही उत्साही कार्यकर्ताओं की भीड़ का जुटना शुरू हो गया था।

ढोल नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते गाते पहुंचे हैं। नारेबाजी का शोर अलग है।सोनभद्र और केंद्रीय मंत्री अन‌ुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर से बड़ी संख्या में लोग तीर-कमान के साथ आएं हैं।
विज्ञापन


अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती पर ‌आयोजित जन स्वाभिमान रैली में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता जुटे हैं। शनिवार रात हुई बारिश के बाद भी उनके उत्साह में कोई खलल नहीं डाल पाई।

जगतपुर का मैदान खचाखच भरा हुआ हैं। यहां सीएम योगी थोड़ी देर बाद जनता को संबोधित करने वाले हैं। कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी और अपना दल के नारे गुंज रहे हैं। 
विज्ञापन

अपना दल(एस) द्वारा आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। अपना दल(एस) की अनुप्रिया पटेल इस समारोह के सहारे अपना ताकत का प्रदर्शन करेंगी। अपना दल (एस) के इस समारोह की कमान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के हाथ में हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें