प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 और 15 जुलाई के दौरे के सिलसिले में की जा रही तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने अफसरों को व्यवस्था दुरुस्त रखने और सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 4
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री आजमगढ़ के मंदुरी हवाई पट्टी पर 11.35 बजे पहुंचे। यहां 14 जुलाई को प्रधानमंत्री के हाथों प्रस्तावित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास की तैयारियों का निरीक्षण किया। बंद कमरे में आजमगढ़, मऊ, बलिया के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर, अंबेडकरनगर के डीएम से जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा सरकार ने सिर्फ 20 फीसदी जमीन अधिग्रहण पर एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास और टेंडर कर जनता को छला था। एक्सप्रेस-वे के निर्माण की लागत दो हजार करोड़ अधिक लगाई गई थी। इसका बड़ा हिस्सा सपा नेताओं की जेब में जाना था।
विज्ञापन
3 of 4
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला
यहां से सीएम वाराणसी रवाना हो गए। दोपहर करीब 1:55 बजे मुख्यमंत्री वाराणसी के राजातालाब के कचनार स्थित पीएम के कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां तैयारियों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री इस बार काशी को एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे का संदेश जनता के बीच जाना चाहिए। काशी में बदलाव दिखना चाहिए।
वाराणसी से चलकर सीएम चार बजकर 35 मिनट पर मिर्जापुर में अदवा बैराज पहुंचे। उन्होंने चंदईपुर में हेलीपैड स्थल और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा स्थल पर कमिश्नर और मंडल के तीनों जिलों के डीएम के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि जिले में बाणसागर परियोजना और चुनार पुल का काम पूरा हुआ है। पीएम 15 जुलाई को इन परियोजनाओं का शुभारंभ और मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।