प्रसाद लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
रात 10 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और शयन आरती में शामिल होने के लिए गर्भगृह में गए। आरती करने वाले महंत पंडित श्रीकांत ने पूजा कराई। आठ मिनट बाद मुख्यमंत्री बाहर निकले। उनके साथ संतोष दास सतुआ बाबा, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी, वीडीए वीसी और मंदिर के सीईओ मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण पर 380 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंदिर का प्रवेश द्वार 50 फीट से ज्यादा चौड़ा बनाया जाएगा। गलियारे के दोनों तरफ श्रद्धालु के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह जानकारियां मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी।