फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे CM योगी, सवा नौ करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Wed, 25 Oct 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच चुके हैं। यहां कार्यक्रम शामिल होने के बाद  मोरारी बापु की रामकथा सुनने जाएंगे। सीएम योगी आज ही चंदौली का भी दौरा करेंगे। वहां उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर से सीधे पुलिस लाइन पहुंचें।  
विज्ञापन


वह चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में सवा नौ करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही किसान ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। इसके अलावा काशी विद्यापीठ ब्लॉक को खुले में शौच मुक्त घोषित करेंगे।

दिन में 11:55 बजे वह डोमरी पहुंचेंगे जहां मोरारी बापू की रामकथा का श्रवण करेंगे। 12:45 बजे रामनगर पीएसी परिसर में हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से एक बजे चंदौली के महेंद्र टेक्निकल ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


दोपहर बाद 2:20 बजे वह यहीं से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर 23 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। सर्किट हाउस में एडीएम आपूर्ति राम सिंह समेत चार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

इन योजनाओं की देंगे सौगात

- 4.13 करोड़ रुपये की लागत से शहर की 99 गलियों-सड़कों की मरम्मत कार्य की शुरुआत
- 26 लाख रुपये की लागत से सात पार्कों को सुंदर बनाने के कार्य का शिलान्यास
- नगर निगम की ओर से 67 लाख रुपये से 35 पार्कों की मरम्मत के बाद उनका लोकार्पण 
- एक निजी संस्था की आर से 4.13 करोड़ की लागत से 111 स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास की 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की मेजबानी को तैयार धान का कटोरा

yogi varanasi - फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेजबानी के लिए तैयार है। 25 अक्तूबर को सीएम महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में बने  मंच से जनपद वासियों को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर नक्सल प्रभावित जिले के लोगों की उम्मीदें परवान चढ़ चुकी हैं। वैसे तो  दो सौ करोड़ रुपये लागत की 18 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का खाका तैयार है। लेकिन लोगों को आशा है कि सीएम जिले को इससे अधिक देकर जाएंगे।  

जनपदवासी खुले दिल से सीएम के स्वागत के लिए तैयार हैं। किसान, युवा और छात्र सभी को उम्मीद है कि दो घंटे के जनपद प्रवास के बाद जब मुख्यमंत्री यहां से जाएंगे तो जनपद को सौगातों से भर देंगे। आम लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं

। देश के सबसे बड़े सूबे के मुखिया को देखने और सुनने के लिए लोग उत्सुक हैं। कार्यक्रम स्थल पर एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद हैं। इसी संख्या को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी की गई हैं।  

शिलान्यास के लिए प्रस्तावित कार्य  
1. जिला मुख्यालय पर 33 करोड़ 47 लाख की लागत से 633 मीटर का रेलवे ओवरब्रिज। 
2. चहनियां-धानापुर से महुजीं-जमानियां मार्ग का चौड़ीकरण 
3. बबुरी-धरौली मार्ग का चौड़ीकरण 
4. बनौली खुर्द और खजूरगांव में विद्युत उपकेंद्र,  
5. मुगलसराय में पाथवे निर्माण, जलनिकासी व्यवस्था और रेलवे पुल पर रेंलिंग का निर्माण।  

लोकार्पण के लिए प्रस्तावित कार्य  
1. अलीनगर-सकलडीहा मार्ग का सुदृढ़ीकरण  
2. गोलाबाद से अमदहां लौवारी संपर्क मार्ग। 
3. मझगांवा पुल से नर्वदापुर तक सड़क निर्माण 
4. चकिया-अहिरौरा रोड से लठियां व हिनौता तक सड़क निर्माण 
5. मझवार में आसरा योजना। 
6. कंदवां, धानापुर, इलिया, चकरघट्टा और मझगांवां में अष्टकोणीय थाना भवन। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें