फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने योग को साजिशन हिंदुओं का बनाया: आजम

Tue, 21 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां।
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री का कहना है कि पूरी दुनिया मंगलवार को योग करेगी मगर हमारे मुल्क में भाजपा ने योग को साजिशन धर्म से जोड़ दिया है। योग अब हिंदू हो गया। इसे हिंदुओं का बना दिया गया है। वास्तव में योग एक फिजिकल एक्सरसाइज है, इसे धार्मिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। भाजपा के लोग योग के साथ अच्छा सलूक नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बादशाह (प्रधानमंत्री) चाहेंगे तो बनारस में स्थायी हज हाउस बन जाएगा। बनारस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से बेनियाबाग के मैदान पर आयोजित सामूहिक रोजा इफ्तार के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खां ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता के दौरान कैराना प्रकरण से जुड़े सवाल पर आजम खां ने कहा कि कुछ लोग मुल्क को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। जो लोग इस विवाद की जड़ में हैं, सभी जानते हैं कि देश में ही नहीं, दूसरे मुल्कों में उनके स्लाटर हाउस हैं। यह पूछे जाने पर कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने निषेधाज्ञा तोड़कर रविवार शाम लंका पर सभा की और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की, के जवाब में आजम खां ने कहा कि देश में लोकतंत्र है। सबको अपनी बात कहने का हक है। आप देखिए कि सरकार का दिल कितना बड़ा है। अब चूहे भी नदी पार करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें