नमो घाट पर सोमवार को सुबह अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु और विशिष्ट अतिथि प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया।
राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि योग को सभी अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में योग, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी पहल संचालित की जा रही हैं। अध्यक्षता सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने की। इस मौके पर पारस यादव पप्पू, डाॅ. दीपिका दवे, डॉ. अरविंद कुमार, डाॅ. नितेश श्रीवास्तव, एसडीम पवन कुमार सिंह, बीएसए संजय यादव, दिनेश यादव, विनोद यादव, गौरव राठी आदि मौजूद रहे।