फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस सप्ताह: धमेख स्तूप के सामने CRPF जवानों ने किया योगाभ्यास, प्राणायाम के दिए टिप्स; आप भी जानें

Fri, 20 Jun 2025 05:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: योग दिवस सप्ताह के मद्देनजर काशी के विभिन्न स्थानों पर आयोजन हो रहे हैं। आमजन के साथ सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़े लोग प्राणायाम की उपयोगिता बता रहे हैं। लोगों से अपील की है कि वे योग करें और निरोग रहें।
विज्ञापन
योगाभ्यास करते सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

International Yoga Day: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के पांचवें दिन सीआरपीएफ जवानों ने धमेख स्तूप के सामने योगाभ्यास किया। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम को केंद्र में रखकर 95वीं वाहिनी के सीआरपीएफ के 150 से अधिक जवानों ने योग के जरिए आम जनता को भी स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य मनीष कुमार पांडेय तथा शिखा शर्मा ने लोगों को भ्रामरी, अनुलोम-विलोम का फायदा बताया। कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने योगाचार्य मनीष कुमार पांडेय, शिखा शर्मा तथा सुनील सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग योग करें। इस दौरान अर्चना बालापुरकर, सुनीता देवी, राजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार, प्रदीप सिंह शेखावत मौजूद रहे।

योगाचार्य शिखा शर्मा ने बताया कि प्राणायाम योग का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें श्वांस को नियंत्रित करने की विधियां अपनाई जाती हैं। 'प्राण' का अर्थ है जीवन ऊर्जा और 'आयाम' का अर्थ है विस्तार। अतः प्राणायाम का शाब्दिक अर्थ है - जीवन ऊर्जा का विस्तार। प्राणायाम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। 
विज्ञापन


यह फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है, रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित करता है और तनाव, चिंता, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियों में लाभकारी होता है। प्राणायाम एक सरल, सुलभ और प्रभावी साधन है, जिससे व्यक्ति संपूर्ण स्वास्थ्य की प्राप्ति कर सकता है। इसे प्रतिदिन के जीवन का हिस्सा बनाकर दीर्घायु और रोगमुक्त जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

धमेख स्तूप के पास योग दिवस सप्ताह। - फोटो : अमर उजाला
योग और आयुर्वेद हमारी पौराणिक धरोहर : राज्यमंत्री
राज्यमंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु ने लोगों से अपील की है कि वे योग करें और निरोग रहें। कहा कि हमारी पौराणिक धरोहर योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ना है। तन-मन-आत्मा को एक करना है। भारत योग में अपने आप को विश्वगुरु मनवा चुका है। हमें खुद को स्वस्थ रखने के लिए रोज कम से कम एक घंटा योगाभ्यास करना चाहिए। इससे पहले उन्होंने गुरुवार की सुबह नमो घाट पर एनडीआरएफ जवानों के साथ योग किया। 

जवानों के साथ लगभग 250 से ज्यादा स्थानीय लोगों ने भी योग में हिस्सा लिया। योगाचार्य अभय स्वाभिमानी और योगाचार्य विनोद गुप्ता ने लोगों को योग का महत्व बताया। इस मौके पर गौरव राठी, एनडीआरएफ के अधिकारी अखिलेश तिवारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी पंकज, अनिल कुमार शर्मा, प्रतिभा आनंद, जितेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें