फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2026: काशी में योग दिवस, घाटों से लेकर छतों तक प्राणायाम; स्वस्थ जीवन के जानें टिप्स

Sun, 21 Jun 2026 07:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे और आयुष मंत्रालय के सहयोग से योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, मंत्री रवींद्र जायसवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे। नमो घाट समेत जिलेभर में करीब 10 लाख लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य का संदेश दिया।
विज्ञापन
1 of 6
काशी विद्यापीठ में योग करते लोग। - फोटो : संवाद
Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।

विज्ञापन

2 of 6
बटुकों ने भी किया प्राणायाम। - फोटो : संवाद
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार रहे। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनील पांडेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह सहित विश्वविद्यालय परिवार के प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन चिकित्सा विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. पीतांबर दास ने किया।
विज्ञापन

3 of 6
योगा करती युवती। - फोटो : संवाद
योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं कीं। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और स्वस्थ जीवन शैली का आधार भी है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

4 of 6
युवक ने भी किया योगाभ्यास। - फोटो : संवाद
वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नमो घाट सहित पूरे वाराणसी जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। नमो घाट पर हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार तथा नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने अपने-अपने सहयोगियों के साथ योग किया।
विज्ञापन

5 of 6
युवाओं ने किया योगाभ्यास। - फोटो : संवाद
अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट समेत गंगा तट के विभिन्न घाटों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने योगासन किए। सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कर लोगों ने स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योग मुद्राएं देख लोग हुए अचंभित। - फोटो : संवाद
प्रशासन के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 10 लाख लोगों ने भाग लेकर योग दिवस को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। पूरे जिले में उत्साह, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें