फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2025: दरोगा की पिटाई से टकराव, संसद में गूंजा कफ सिरप मामला; इस घटना का पीएम ने लिया संज्ञान

Tue, 30 Dec 2025 07:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में दरोगा की पिटाई से टकराव और कोडीन कफ सिरप का मामला, युवती से सामूहिक दुष्कर्म समेत कई खबरें देशभर में चर्चा में रहीं। सामूहिक दुष्कर्म का संज्ञान पीएम मोदी ने भी लिया। 
विज्ञापन
वाराणसी की ये घटनाएं चर्चा में रहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल के अंत में कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी का मामला राष्ट्रीय स्तर पर छाया रहा। संसदी के शीतकालीन सत्र के साथ ही यूपी के विधानसभा के सत्र में राजनीतिक दल आमने-सामने आए। मुख्यमंत्री तक को जवाब देना पड़ा तो, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को वाराणसी में 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करनी पड़ी। फर्जी फर्म के जरिये बांग्लादेश, नेपाल तक कफ सिरप की तस्करी हुई। कमिश्नरेट की पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है।

विज्ञापन


बड़गांव थाने में तैनात दरोगा को 16 सितंबर को कचहरी में अधिवक्ताओं ने दौड़कर पीटा था। उनकी वर्दी फाड़ दी थी। दरोगा की पिटाई के बाद विवाद चर्चा के केंद्र में रहा। अधिवक्ता और पुलिसकर्मी आमने-सामने आ गए। टकराव की नौबत आ गई। हफ्ते भर तक कचहरी में कामकाज ठप रहा। बाद में समझौता हुआ, फिर कामकाज शुरू हो सका।

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से अप्रैल 2025 में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र रही। काशी आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस आयुक्त से इस मामले में जानकारी ली थी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। लापरवाही पर तत्कालीन थानाध्यक्ष विवेक पाठक को हटाया गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sports: पैर के छाले भी न कर सके जूडो मैट से दूर, यूपी टीम में काशी के खिलाड़ी का चयन; पढ़ें- खेल की अन्य खबरें

इसी तरह चौबेपुर के छितौना गांव में राजभर और ठाकुरों के बीच हुआ विवाद जातीय संघर्ष में तब्दील हो गया। राजनीति भी हुई। राजभर समुदाय से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सक्रिय हुए थे तो ठाकुरों के पक्ष से करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया था। कैबिनेट मंत्री के विरोध में थाने पर ब्लॉक प्रमुख समेत क्षत्रिय नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले में एसआईटी गठित करनी पड़ी थी।

सिंधोरा के अधिवक्ता कैलाश के पुत्र हेमंत पटेल की ज्ञानदीप स्कूल में गोली मारकर हत्या से अधिवक्ताओं और पटेल नेताओं में काफी उबाल रहा। अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल ने वाराणसी में विरोध प्रदर्शन किया था। स्कूल प्रबंधक के बेटे राज विजयेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था। कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में भी एसआईटी गठित की थी।

कॉलोनाइजर की हत्या करने वाले शूटर नहीं पकड़े गए
कमिश्नरेट के वरुणा जोन के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने लोगों में खौफ पैदा किया था। पुलिस ने गाजीपुर निवासी शूटर बनारसी व फौजी पर दो-दो लाख का इनाम घोषित किया है। अब तक शूटर गिरफ्तार नहीं हो सके। जंसा के चिकित्सक उदय वर्मा से एक करोड़ की रंगदारी मामले में आरोपी 25 हजार इनामी दीनदासपुर का मनीष सिंह अब तक नहीं पकड़ा गया। पुलिस ने उसके भाई सचिन सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया था।

देह व्यापार, लॉटरी और स्पा सेंटर के लिए एसओजी-2 का गठन
कमिश्नरेट में अनैतिक कृत्यों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों की निगरानी के लिए एसओजी-2 का गठन किया गया। तीन माह तक एसओजी-2 ने 17 से अधिक स्थानों पर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया तो भाग्य लक्ष्मी एप से ऑनलाइन जुए में 100 की गिरफ्तारी की गई। हुक्काबार, स्पा पार्लर, मादक पदार्थों के खिलाफ एसओजी-2 की कार्रवाई हुई।

इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: जौनपुर एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, तीन फर्म संचालकों के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस

100 से अधिक एनकाउंटर
अपराधियों के खिलाफ भी कमिश्नरेट पुलिस की बंदूक खूब गरजी। चेन स्नेचर, पशु तस्कर, मासूम से दुष्कर्म करने वालों को पुलिस ने लंगड़ा बनाया। 100 से अधिक एनकाउंटर पिछले एक वर्ष में हुए।

18 सरकारी मुलाजिम रिश्वतखोरी में पकड़े गए

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन की टीम ने एक साल के अंदर 18 सरकारी मुलाजिम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पहले नंबर पर पुलिस विभाग और दूसरे पर राजस्व विभाग रहा। एंटी करप्शन टीम ने वाराणसी में दस अलग-अलग विभागों में रिश्वत लेते सरकारी मुलाजिमों को ट्रैप किया। पैसों की मांग दस हजार लेकर 20 हजार रुपये तक रही। पकड़े गए कर्मचारियों में चार कर्मचारी पुलिस विभाग तो राजस्व, वाणिज्य कर विभाग, नगर निगम, स्वास्थ, विकास प्राधिकारण, पहड़िया मंडी और बिजली विभाग के भी कर्मचारी पकड़े गए। अपने ही थाने में महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी और कांस्टेबल को घूस में गिरफ्तार किया गया।

अगस्त में मंदिर में लगी थी आग, नौ झुलसे थे
अगस्त में ब्रह्मनाल चौकी क्षेत्र के आत्म विश्वेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आरती के दौरान रूई से लगी आग में नौ लोग झुलस गए थे। जिसने एक 13 साल का बच्चा भी था। जगह कम होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे भी चपेट में आ गए। चारों तरफ भगदड़ मच गई थी। लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड दो घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन

आंकड़ों में दर्ज अपराध
  • हत्या            25
  • लूट             10
  • बलवा          02
  • नकबजनी      123
  • चोरी             150
  • वाहन चोरी     527
  • दुष्कर्म           27
  • गैंगस्टर          30

कमिश्नरेट पुलिस की प्रभावी पैरवी से 510 बदमाशों को मिली सजा
पुलिस की पैरवी के चलते 510 अपराधियों को कोर्ट ने दोषी माना। हत्या के एक मामले में अदालत ने दोषी को मौत की सजा सुनाई। 90 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें