फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब डीएम ने खुद थाम ली एलईडी वाहन की स्टेयरिंग

विज्ञापन
एलईडी वेन को चलाते जिलाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह रविवार को सोशल मीडिया पर छा गए। रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनसंपर्क विभाग द्वारा विभाजन विभीषिका एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए भेजी गई एलईडी वाहन हर घर तिरंगा चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी बीच डीएम ने चेतना रथ वाहन की स्टेयरिंग खुद संभाल ली।
विज्ञापन

उन्होंने उसे कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क तक चलाया। मीडिया कर्मियों ने उनसे इसका कारण जाना तो उन्होंने बताया कि चूंकि उनके पास हैवी व्हीकल चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस है और वे संदेश देना चाहते थे कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान दिल से जुड़ने का अभियान है, क्योंकि यह आजादी बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि इसी दिन अखंड भारत हिंदुस्तान और पाकिस्तान के रूप में बंटा था। देश को आजाद होने के साथ ही एक खुशी तो थी पर एक दर्द भी था। भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट एवं सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव के 14 से 17 अगस्त तक अलीगढ़ में होने वाले प्री-इवेंट के बारे में जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें