फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञो वै विष्णु: एक लाख 116 बिल्व फल से हुआ हवन, स्वर्ण नाग का पहली बार भव्य अभिषेक; जुटे 11 वैदिक ब्राह्मण

Sun, 26 Oct 2025 02:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

तेलंगाना की संस्था श्रीपाराशर वैदिक आगम वेद शास्त्र परिषद की ओर से राष्ट्र की सुख समृद्धि और एवं विश्व कल्याण के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बीते 24 अक्तूबर से एक नवंबर तक यज्ञानुष्ठान किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में अनुष्ठान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में यज्ञो वै विष्णु: के तहत एक लाख 116 बिल्व से हवन किया गया। इसके साथ ही पहली बार स्वर्ण नाग का अभिषेक हुआ। देश की सुख, समृद्धि एवं विश्वकल्याण के संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के त्रयंबकेश्वर हाल में कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री की  देखरेख में नवग्रह पूजा, विशेष शनिश्चरार्चन, सुब्रमण्यम स्वामी आराधना सहित श्री कनिपाक, श्री सिद्धि बुद्धि सहित विघ्नेश्वर स्वामी का कल्याण उत्सव आयोजित किया गया। 

चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि प्रातः नीलकंठ महादेव मंदिर के पास चल रहे वैदिक यज्ञ में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम से आए 11 वैदिक ब्राह्मणों ने पहली बार श्री काशी विश्वनाथ धाम में एक लाख 116 बिल्व फल से हवन किया गया। तत्पश्चात त्रयंबकेश्वर मल्टीपरपज हाल में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को समर्पित किए जाने वाले स्वर्ण नाग का आए हुए सभी श्रद्धालु भक्तों ने सामूहिक रूप से अभिषेक किया।
विज्ञापन


तेलुगु वैभव कार्यक्रम के अंतर्गत आवधान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के तेलुगू विभाग के डॉ. आचार्यबुदाति वेंकटेश्वरलू ने ध्यान सत्र का शुभारंभ किया। शाम को डॉ. ब्रह्मश्री सामवेदम षणमुख शर्मा का प्रवचन हुआ। कार्यक्रम के दौरान पं. नोरी कल्याण सुंदर एवं ब्रह्मश्री नोरी सुब्रमण्यम शास्त्री की देखरेख में श्री चक्रनवावरण की सामूहिक अर्चना की गई। श्री राम कवचम प्रताप शर्मा के नेतृत्व में वेद की सभी शाखाओं को समर्पित 16 शिवलिंगों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें