काशी विश्वनाथ धाम और घाट पर आज भ्रमण करेंगे युवा
वाई 20 में आए देश के विभिन्न जगहों के साथ ही विदेशी मेहमान रविवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने भी जाएंगे। इसके साथ ही शाम को शाम को घाट भ्रमण का भी कार्यक्रम भी। साथ ही क्रूज का भी आनंद लेंगे।
वाई 20 में आए विदेशी मेहमानों से बातचीत
यूथ समिट ने एक अच्छा अवसर दिया है। इसमें हमें वैश्विक स्तर पर अपने विचारों को रखने का मौका मिल रहा है और बहुत कुछ सीखने-समझने का भी अवसर मिला है। जी-20 देशों के समूह के युवा के रूप में इस समिट का हिस्सा होना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत ने इसकी अध्यक्षता की है, यह महत्वपूर्ण है। पहली बार काशी आने का सौभाग्य मिला है। यहां की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्म के बारे में इंटरनेट पर तो पढ़ा था, लेकिन वास्तव में इस शहर को देखकर बहुत अभिभूत हूं। - एलेग्रा इएनिरी, इटली
वैश्विक स्तर पर होने वाला यह समिट निश्चित तौर पर युवाओं के लिए बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। कई स्तर पर हुई चयन प्रक्रिया के बाद वाई-20 में चयन की जानकारी मिली तो बहुत खुशी हुई। इसमें चयन के बाद न केवल भारत आने का मौका मिला बल्कि दुनिया के अन्य देशों की कला, संस्कृति, शैक्षिक और सामाजिक परिदृश्य से भी रूबरू हो रहे हैं। काशी के बारे में जानने, देखने का भी पहली बार अवसर मिलना मेरे लिए बड़ा सुखद है। - जैनेट सिवोक्यू, यूके
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैक्सिको में प्रतियोगिताएं कराई गईं थीं। इसमें 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। श्रेष्ठता के आधार पर जैसे ही मुझे अपने चयन की जानकारी मिली तो बहुत खुशी हुई। वैश्विक स्तर पर इतने बड़े कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सबसे अधिक खुशी तब हुई जब यह आयोजन काशी में होने की जानकारी मिली। काशी के बारे में जैसा सुना और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखा था, हकीकत में कहीं उससे ज्यादा ही अच्छा शहर है। - लुईस पेनेस, मैक्सिको