फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Y20 Summit: देश-दुनिया के युवाओं का रोजगार सृजन पर जोर, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को भविष्य बताया

Fri, 18 Aug 2023 11:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को वाई-20 का उद्घाटन किया। इसके बाद जी20 देशों व भारत के अलग-अलग शहरों से आए युवाओं ने संवाद किया। विशेषज्ञों ने भी राय रखी।
विज्ञापन
वाई-20 में आए दुनिया भर से युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वाई-20 में प्रतिभाग करने वाले देश व दुनिया के युवाओं का जोर रोजगार सृजन पर रहा। युवाओं का कहना था कि अब रोजगार मांगने से काम नहीं चलेगा। रोजगार देने वाला बनना पड़ेगा। इसका फायदा देश व समाज को मिलेगा। रोजगार की संभावना बढ़ेगी। युवाओं ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को भविष्य बताया और कहा कि तकनीकी का दायरा बढ़ता ही जाएगा। इसके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने ऑनलाइन मोड में साझा भविष्य विषय पर शासन और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका की चर्चा की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को वाई-20 का उद्घाटन किया। इसके बाद जी20 देशों व भारत के अलग-अलग शहरों से आए युवाओं ने संवाद किया। विशेषज्ञों ने भी राय रखी। आईआईटी बांबे के डॉ. कवि आर्य ने द फ्यूचर ऑफ वर्क एंड जॉब क्रिएशन पर अपनी बात रखी और कहा कि आने वाला समय युवाओं का है।

स्कूल और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को शामिल किए जाने की वकालत

युवाओं की भूमिका रोजगार सृजन में अहम होती जा रही है। इंजीनियरिंग के साथ ही तकनीक के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट कार्यशैली से युवा अलग पहचान बना रहे हैं। द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई) की ओर से मेंटरिंग एंटरप्रेन्योर्स एंड द फ्यूचर ऑफ वर्क विषयक संवाद का आयोजन किया गया।

इसमें युवाओं को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया गया। विशेषज्ञों ने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। आईआईटी बीएचयू की तरफ से स्कूल और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को शामिल किए जाने की वकालत की गई। रिसर्च, इनोवेशन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के महत्व को विस्तार से बताया गया। कहा गया कि तकनीक के प्रयोग से युवा सफलता हासिल कर रहे हैं।

इन पांच प्रमुख बिंदुओं पर मंथन

  • कार्य का भविष्य: उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल।
  • शांति स्थापना और मेल-मिलाप: युद्ध रहित युग की शुरुआत।
  • जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना।
  • साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा।
  • स्वास्थ्य, खुशहाली और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा।

सीएम योगी बोले- युवा आबादी भारत की बड़ी पहचान

वाई-20 में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर कालखंड में युवाओं ने अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से समाज को नई दिशा दी है। आज का युवा कल का निर्माता है। नेता भी है। दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देश के रूप में भारत की खास पहचान है। डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी और डायवर्सिटी (जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और एकता में अनेकता) की त्रिवेणी ही भारत को विशिष्ट बनाती है। युवा ही नीति नियंता हैं। आने वाले दिनों में वही नीति भी बनाएंगे।
विज्ञापन

वाई-20 का आयोजन वास्तव में अनूठा

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में युवा सम्मेलन (वाई20) का उद्घाटन किया। साथ ही जी20 देशों सहित भारत के अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा का सम्मान है। उन्हें आगे बढ़ाते रहने की जरूरत है। जी20 के तहत वाई20 का आयोजन वास्तव में अनूठा है। भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। अमृत काल का पहला वर्ष मनाया जा रहा है। पहले वर्ष में ही जी20 की अध्यक्षता मिली है। इसके तहत जो भी आयोजन हो रहे हैं, उसे देश व दुनिया वासी अचरज भरी नजरों से देख रहे हैं। साथ ही वैश्विक मंच पर भारत की अमिट छाप को देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें