फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'विपक्ष महिला विरोधी और विश्वासघाती', वाराणसी में राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका; महिलाएं नाराज

Sun, 19 Apr 2026 02:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर महिलाओं ने अस्सी चौराहे पर प्रदर्शन कर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकार रोकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
राहुल और अखिलेश का पुतला जलातीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पास न होने से महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अस्सी चौराहे पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि देश की महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण का सपना टूट गया। 

विज्ञापन


नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पास नहीं हो सका। राहुल गांधी और अखिलेश यादव सिर्फ अपने घरों की महिलाओं का विकास चाहते हैं लेकिन देश की महिलाओं का नहीं। 

उन्होने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने ये दिखा दिया है कि वे महिलाओं को संसद में उनका अधिकार नहीं देना चाहते। कहा कि इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। उसी तरह राहुल गांधी, अखिलेश यादव महिलाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में ज्योति प्रजापति, रीना सिंह, चंद्रकला, सोनी शर्मा, खुशबू सिंह, गुड़िया, स्नेहा श्रीवास्तव रहीं।  

विज्ञापन

बहन बेटियां कांग्रेस को जवाब देकर रहेंगी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में डॉ. जयशंकर प्रसाद सिंह के आवास पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री का संबोधन सुना गया। एमएलसी ने कहा कि बहन बेटियां कांग्रेस को जवाब देकर रहेंगी। कांग्रेस का काम ही अटकाना, लटकाना, भटकाना है। 

समाजवादी पार्टी ने डॉ. लोहिया के विचारों को पैरों तले रौंद दिया। हमारा इरादा मजबूत है। महिलाओं की संसद में भागीदारी बढ़ाने से कोई रोक नहीं सकता है। आधी आबादी के सपनों के लिए संकल्प पूरा करेंगे। एनडीए का संकल्प अडिग है। बस हमें समय का इंतजार है। पीएम का संबोधन सुनने वालों में विभा सिंह, मंजू राय, शिमला त्रिपाठी, रम्भा तिवारी, डॉ. प्रीति शारदा, सीमा परवीन, रजिया बेगम, बिंदु यादव रहीं। 

नारी शक्ति के अधिकारों पर प्रहार करने वाला विपक्ष बेनकाब: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. वीणा पांडेय ने शनिवार को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक  की राह में अड़चन डालने वाले विपक्ष ने साबित कर दिया है कि उनकी सहानुभूति केवल चुनावी दिखावा है। विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा अब पूरी तरह जनता के सामने आ चुका है।
विज्ञापन

विपक्ष महिला विरोधी और विश्वासघाती
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के लोकसभा में पारित न होने पर वाराणसी में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने विपक्ष, विशेषकर इंडि अलायंस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे महिला विरोधी और विश्वासघाती करार दिया। भाजपा नेताओं ने इस घटनाक्रम को नारी शक्ति का अपमान बताते हुए लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है। 

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है। जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला सहित कई नेताओं ने विरोध जताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें