फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में आरती ने सरिता को किया परास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप शुरू हुई। कुश्ती संघ और खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से हुई प्रतियोगिता में जिले भर से महिला और पुरुष पहलावानों ने जोर आजमाइश की। जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि 50 किलो भार वर्ग में आरती यादव ने सरिता को हराया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के 55 किलो भार वर्ग में रोशन यादव ने सौरभ को, 60 किलो में मनीष ने देवदास को और विशाल ने राकेश को हराया। 65 किलो भारवर्ग में विश्वजित ने करन को, मोहित ने अंकुर को, शिवशंकर ने दिव्यांशु को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन अशोक तिवारी ने किया। इस दौरान जूडो कोच लालकुमार, वाराणसी ओलंपिक संघ सचिव तबरेज शंपू समेत कई पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें