फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में मचेगा धमाल जब सात सौ पहलवान ठोकेंगे ताल

Mon, 27 Aug 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कुश्ती
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ की ओर से कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन आठ से 10 सितंबर तक बनारस में चिरईगांव के श्री गांधी इंटर कॉलेज गौरा कला के प्रांगण में होगा। अंडर-23 की चैंपियनशिप में प्रदेश के सात सौ महिला-पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय कुश्ती संघ ने पहली बार भारतीय कुश्ती चैंपियनशिप में अंडर-23 आयु वर्ग को शामिल किया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान शामिल होंगे। प्रतियोगिता के संयोजक राजीव सिंह रानू ने रविवार को बताया कि चैंपियनशिप के सभी मुकाबले आठ से 10 सितंबर तक होंगे। सात सितंबर को पहलवानों का वजन होगा।

चैंपियनशिप के दौरान मशहूर महिला पहलवान विनेश फोगाट सहित महावीर पूनिया और नरसिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। चैंपियनशिप के आयोजन सचिव क्षमा पहलवान हैं। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


उधर, एशियाड में भारतीय कुश्ती टीम के मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि विश्व स्तर पर यह माना जाता है कि 23 वर्ष की आयु में पहलवान सबसे फिट रहता है। पहला ही कार्यक्रम बनारस को मिला है और यह हमारे लिए गौरव की बात है। बनारस के लोगों को पहली बार 700 जाने-माने पहलवानों का मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें