राजातालाब। ओदार बिरभानपुर में रविवार को जोड़ी-गदा दंगल में पहलवानों ने दम दिखाया। गदा प्रतियोगिता में सबलपुर अखाड़े के जोखू पहलवान 45 किलो वजनी गदा को एक हाथ से 35 बार फेरकर अव्वल रहे। वहीं बनारस के ओम प्रकाश पहलवान 35 किलो वजनी जोड़ी को 50 बार फेरकर पहले स्थान पर रहे।
युवक मंगल दल युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में वाराणसी सहित आसपास के जिलों के पहलवानों ने अपने करतब दिखाए।
सोनू पहलवान, आलोक पहलवान, नीरज पहलवान, शनि यादव, निहाला पहलवान, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद शोयब, बेलाल अहमद, महेंद्र पहलवान ने अपने दांव से लोगों की वाहवाही लूटी। सचिव उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन सचिव योगेंद्र चौधरी, तथा महासचिव एके सक्सेना तथा नीरज पहलवान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपने अपने करतब दिखाए। आयोजक के रूप में सुरेंद्र पहलवान, ओमप्रकाश पहलवान, रविंद्र कुमार गोंड, संजय पहलवान भी उपस्थित रहे।