डब्लू डब्लू ई रेसलर रिंकू सिंह काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिये पहुचे ।
- फोटो : CITY
वाराणसी। डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर रिंकू सिंह राजपूत ने बुधवार को बाबा दरबार में मत्था टेका। रेसलिंग का खिताब जीतने के बाद रिंकू पहली बार काशी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बाबा कालभैरव का दर्शन किया और उसके बाद वह विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
भदोही निवासी रेसलर रिंकू ने बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद अपने प्रशंसकों संग फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर अपने देश व राज्य का नाम रौशन करके गर्व महसूस हो रहा है। आने वाले समय में और बेहतर हो मेरा प्रदर्शन उसके लिए आज बाबा से प्रार्थना की है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में रिंकू की टीम इंडिश शेर में रिंकू राजपूत, ड्रियू माइकेल टायर व सौरभ गुर्जर शामिल रहे। अमेरिका में हुए इस मुकाबले के बाद भदोही में जश्न का माहौल था।