फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व युवा दिवस: पहले पांच और अंतिम आठ मिनट में लड़कियों ने दागे तीन गोल, रिवर्स फ्लिक ने लड़कों को दिलाई जीत

Tue, 13 Jan 2026 05:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में बड़ा लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया। जीती हुई टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Youth Day: विश्व युवा दिवस पर हुई हॉकी प्रतियोगिता के तहत बालिका और बालक वर्ग के दो मैच हुए। पहले पांच मिनट में एक गोल और अंतिम आठ मिनट में दो गोल मारकर स्टार क्लब ने 3-0 से मैच अपने कब्जे में कर लिया। वहीं, लड़कों ने दूसरे हाफ में रिवर्स फ्लिक कर एक गोल किया और उसी ने वीनस क्लब को 1-0 से जीत भी दिलाई। राष्ट्रीय खिलाड़ी तनु यादव, सोनल सिंह और शालू यादव के शानदार खेल की बदौलत स्टार क्लब ने हॉकी प्रतियोगिता में इंपीरियल क्लब को 3-0 से पराजित कर दिया।

विज्ञापन


बड़ा लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। खेल के पांचवें मिनट में स्टार क्लब की तनु यादव ने कोमल के सटीक क्रॉस पास पर गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। दो ही मिनट बाद इंपीरियल क्लब की मोनिका ने काउंटर अटैक किया। लेकिन स्टार क्लब की गोलकीपर दीपिका यादव ने शानदार बचाव कर खतरे को टाला। हाफ टाइम तक यही स्कोर कायम रहा।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अपनी अपनी रणनीति में बदलाव किया। इंपीरियल क्लब की साक्षी ने आक्रमण की शुरुआत की। लेकिन, गोल करने में सफल नहीं हुई। खेल समाप्त होने से आठ मिनट पहले स्टार क्लब की सोनल सिंह ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दो गोल से पीछे होने पर इंपीरियल क्लब की टीम सुस्त हो गई। उसका लाभ उठते हुए स्टार क्लब की शालू यादव ने मैच समाप्त होने की लंबी सीटी बजने से एक मिनट पहले बेहतरीन गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।
विज्ञापन

पहले हाफ में नहीं आए एक भी गोल
बालक वर्ग में वीनस क्लब ने रॉयल क्लब को 1-0 से हराया। दोनों टीमों ने छोटे छोटे पास के सहारे खेलना शुरू किया। अटैक और काउंटर अटैक का सिलसिला दोनों टीमों ने दिखाया। लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई।

दूसरे हाफ में वीनस क्लब ने अपने रणनीति में बदलाव किया और 14वें मिनट में प्रशांत ने एकल प्रयास से रॉयल क्लब की डिफेंस लाइन को चकमा देते हुए रिवर्स फ्लिक से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। रॉयल क्लब की टीम ने स्कोर बराबर करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई। कार्यक्रम के संयोजक हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें