फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस: वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर आरती से होगा पर्यटकों का स्वागत, 14 स्थानों पर बनेगा प्रवेश द्वार

Mon, 25 Sep 2023 01:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्व पर्यटन दिवस ( 27 सितंबर ) पर हर साल की तरह इस वर्ष भी वाराणसी में सेलिब्रेशन होगा। वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर प्रतीकात्मक रूप से आरती कराई जाएगी। इसके जरिये काशी के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया जाएगा। 
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व पर्यटन दिवस पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर भव्य आरती होगी। इसके जरिये काशी आने वाले पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया जाएगा। मंच बनेगा, जहां सात बटुक आरती करेंगे। पर्यटन विभाग के उप निदेशक आरके रावत के मुताबिक काशी की गंगा आरती देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसीलिए एयरपोर्ट के बाहर प्रतीकात्मक रूप से आरती कराई जाएगी।

विज्ञापन


इसके जरिये काशी के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया जाएगा। काशी के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए 14 स्थानों पर स्वागत द्वार बनेगा। 50 स्थानों पर होर्डिंग लगेंगे। शहर में और भी कार्यक्रम होंगे। संगोष्ठी आयोजित करके पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

हैरिटेज वॉक में शामिल होंगे व्यवसायी

पर्यटन व्यवसाइयों और संगठनों की तरफ से हैरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। यह नदेसर स्थित एक होटल से शुरू होगा। वरूणा पुल स्थित शास्त्री घाट तक जाकर संपन्न होगा। इसमें टूरिस्ट गाइड, टूर ऑपरेटर, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें