जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि सोमवार को एक बार फिर बैठक होगी। अगर हमलावरों की गिरफ्तारी तब तक नहीं होती है तो आईसीयू, इमरजेंसी के साथ ही इमरजेंसी ओटी समेत सभी सेवाओं को ठप कर दिया जाएगा।
जूनियर डॉक्टरों ने रविवार देर शाम को आईएमएस गेट के पास नुक्कड़ नाटक का मंचन कर अस्पताल की इमरजेंसी में घटित घटनाओं का दृश्य दिखाया। इसके बाद आइएमएस बीएचयू गेट से वीसी आवास तक कैंडल मार्च भी निकाला।