फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों के सम्मान में पीएम, राज्यपाल और सीएम देेंगे लंच-डिनर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासियों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित अन्य केंद्रीय व प्रदेश के मंत्रियों की ओर से लंच और डिनर का आयोजन किया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के कार्यक्रम के मिनट्स तय होने के बाद तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है।
विज्ञापन

21 जनवरी से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पहले दिन का लंच केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) युवा मामले और खेल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से होगा। उस दिन बीएचयू में छात्र छात्राओं से प्रवासियों का संवाद होगा। ऐसे में दो डिनर आयोजित किए जाएंगे। बीएचयू में संवाद के बाद प्रदेश के खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चेतन चौहान और मुख्य आयोजन स्थल हस्तकला संकुल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिनर देंगे। दूसरे दिन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रवासियों के लिए लंच होगा और डिनर पार्टी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज देंगी। अंतिम दिन राज्यपाल राम नाईक लंच और इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चर रिलेशन के अध्यक्ष डा. विनय सहस्रबुद्धे डिनर देेंगे। इसके अलावा अन्य आयोजनों की भी रूपरेखा तय कर ली गई है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम जारी किया गया है।
स्कूल और कॉलेज से मनेगा उत्सव
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को राइफल क्लब सभागार में प्रवासी भारतीय दिवस के संबंध में स्कूल और कालेज के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इसमें प्रधानाचार्यों से कहा कि वे अपने स्कूलों, कॉलेजों में शिक्षकों एवं छात्रों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य किसी भी प्रकार से उत्सव के रूप में मनाने की कार्ययोजना दें। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यो से कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में साइकिल रैली, ध्वज यात्रा, कला प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रम अपनी तरफ से अयोजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि काशीवासियों को अतिथि देवो भव: की भावना को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें