फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Oral Health Day: काम की बात..., तेजी से सूख रहा मुंह, नहीं बन रही लार; कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

Thu, 20 Mar 2025 03:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मौखिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। शुरुआत लक्षण मालूम चलने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Oral Health Day: पूरा मुंह न खुलना, सही तरीके से लार का न बनना, लंबे समय से मुंह में दर्द देने वाले दाने निकलना। इस तरह की समस्या लेकर आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की ओपीडी में रोजाना 10-15 लोग आ रहे हैं। 

विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार ऐसा गुटखा, सुर्ती, सुपाड़ी खाने वालों को इस तरह की समस्या ज्यादा हो रही है। जांच के बाद इनमें कैंसर के संभावित लक्षण मिलते हैं। चिंता का विषय यह है कि मरीजों में 20 से 35 साल वाले युवाओं की संख्या हर दिन 5-7 तक होती है।

मुंह के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए हर साल 20 मार्च को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे ) मनाया जाता है। बीएचयू दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रो. टीपी चतुर्वेदी का कहना है कि मुंह की स्वच्छता पर ध्यान न देने से दांतों में सड़न, मसूड़ों में सूजन की समस्या रहती है। 
विज्ञापन


सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि सुपाड़ी, कत्था, सुर्ती न खाने की सलाह देने के बाद भी लोग नहीं छोड़ रहे हैं। हर दिन ओपीडी में मुंह में छाले, खाना खाते समय पूरा मुंह न खुलने आदि की समस्या लेकर लोग आते हैं, इसमें जांच के बाद प्री कैंसर के लक्षण की पुष्टि होती है। चिकित्सकीय भाषा में इसे ओरल सब म्यूकस फाइब्रोसिस या ल्यूकोप्लेकिया कहते हैं।

तंबाकू का सेवन करने वालों को चिकित्सकीय सलाह लेते रहने और दांतों में सड़न, मसूड़ों में सूजन वालों को हर दिन दो बार ब्रश करने की सलाह दी जाती है। साथ ही बिना चिकित्सकीय परामर्श के कोई भी दवा न लेने की बात कही जाती है।

विज्ञापन

ये लक्षण हों तो तुरंत लें चिकित्सकीय सलाह
  • पूरा मुंह न खुलना
  • मुंह में लार कम बनना
  • मुंह में सफेद लंबे समय से दाग या दाने निकलना
  • तेजी से मुंह सूखना।
  • मुंह के अंदर लालीपन दिखना।
  • मसूड़े में सूजन और पस आना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें