एक शिक्षक ने हाईस्कूल की 50 और इंटर 45 कापियों की जांच की
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षकों को कॉपियों की जांच के लिए संख्या का भी निर्धारण किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि मूल्यांकन का काम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान हाईस्कूल में एक परीक्षक ने 50 कॉपियों की जांच की। जबकि इंटरमीडिएट की 45 कॉपियों की जांच की परीक्षकों को दो भाग में कॉपियां दी जाएंगी।
इन केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन
पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज को आवंटित एक लाख 29 हजार 891 में से 8291 कापियों की जांच हुई। प्रभुनारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर में 109147 कापियों में से 4693 कापियों की जांच हुई। भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज, इंग्लिसियालाइन में 160376 कापियों में से 4822 कापियों की जांच हुई। महाबोधि इंटर कॉलेज, सारनाथ केंद्र पर 58425 कापियों में से 6085 कापियों की जांच हुई।
इनकी भी सुनें
पहले दिन केंद्र पर तैनात 495 शिक्षकों ने आठ हजार काॅपियों की जांच की। केंद्र को एक लाख 15 हजार कापियां आवंटित है जिसमें 85 हजार कापियां प्राप्त हो चुकी है। 30 हजार कापियां और आनी बाकी है जो जल्द ही प्राप्त हो जाएंगी। - सुमीत कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य क्वींस इंटर कॉलेज
पहले दिन चार हजार 693 काॅपियों की जांच 336 शिक्षकों की मदद से गई। केंद्र पर एक लाख के करीब करीब काॅपियों की जांच की जानी है। पहले दिन जितनी काॅपियां आवंटित थी उनमें से 4693 मूल्यांकन हुआ। - डॉ. प्रभास कुमार झा, प्रभुनारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर