फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Heart Day: नियमित प्राणायाम मजबूत बनाएगा आपका दिल

Tue, 29 Sep 2020 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नाड़ी शोधन प्राणायाम
विज्ञापन

कोरोना काल में पहले से बीमार सभी मरीजों को बेहद सतर्कता रतनी चाहिए, लेकिन हृदय रोगियों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा इसलिए, क्योंकि संक्रमण का खतरा होने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का बना रहना अति आवश्यक है। खानपान का ध्यान रखेंगे और नियमित व्यायाम करेंगे तो आपका हृदय स्वस्थ रहेगा।

विज्ञापन

वाराणसी में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल भेलूपुर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार सिंह का कहना है कि अगर रोजाना योग प्राणायाम किया जाए तो हृदय रोगियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्हें नियमित डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न खाएं और जांच भी नहीं करानी चाहिए।


सवाल- कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए?
जवाब- सामान्य दिनों की तुलना में इस समय सेहत के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषकर अगर आप पहले से हृदय रोगी हैं तो समय पर जांच भी जरूरी है। कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- किस तरह का खानपान बेहतर होगा? 
जवाब- बाहर की कोई भी चीज खाने से बचना चाहिए। बेहतर यही होगा कि मौसमी फल-सब्जियों का सेवन करें। इससे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

सवाल- हृदय रोगियों के लिए कौन सा व्यायाम ठीक रहेगा?
जवाब- अगर कोई हृदय रोगी है तो उसे प्राणायाम और योग जरूर करना चाहिए। इससे सेहत भी फिट रहेगी और हृदय संबंधी परेशानियां भी नहीं होंगी।

सवाल- इस समय शरीर में आक्सीजन की मात्रा कितनी होनी चाहिए?
जवाब- कोरोना काल में किसी भी बुखार, खांसी आदि को गंभीरता से लेने की जरूरत है। आक्सीजन की मात्रा का आकलन भी जरूरी है। ब्लड में ऑक्सीजन का सेचुरेशन 95 से ऊपर रहना चाहिए। अगर कम हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें